RTPS Bihar Service Plus: आय, जाति, निवास आवेदन करे और डाउनलोड करे
RTPS Bihar Service Plus: बिहार राज्य की सरकार ने बिहार में रहने वाले नागरिको के लिए एक नए पोर्टल की शुरुआत की है जो की RTPS Online Portal के नाम से है। यह एक ऑनलाइन E – District सेवा है। ये सेवा बिहार नागरिको के लिए शुरू की गयी है इसलिए इस सेवा का लाभ भी केवल बिहार के नागरिक ही उठा सकते है।
इस सेवा में बिहार के नागरिको को उनके सभी आवश्यक दस्तावेज़ बड़ी आसानी से मिल सकते है जैसे; जन्म (Birth), जाति (Caste), मृत्यु (Death), निवास (Residential) प्रमाणपत्र आदि।
आप इस site पर RTPS से जुड़े सभी सवालो का जवाब पा सकते है जैसे: RTPS क्या है? इसका उदेश्ये क्या है? इसके लाभ क्या है? और भी बहुत प्रशनो के जवाब है जो आपको यहाँ मिलेंगे।
निवास प्रमाणपत्र
जाति प्रमाणपत्र
आय प्रमाणपत्र
RTPS Bihar Portal क्या है?
RTPS का फुल फॉर्म Right To Public Service है। इस पोर्टल की मदद से बिहार के नागरिक जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र आदि जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बनाने का लाभ बड़ी आसानी से उठा सकते है। इस पोर्टल की मदद से आप घर पर बैठे-बैठे बड़े आराम से किसी भी प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकते है।
सेवा का नाम: Right To Public Service (RTPS)
ऑनलाइन पोर्टल का दूसरा नाम: RTPS1, RTPS2, RTPS3, RTPS4, RTPS7, RTPS9
ऑनलाइन सेवाएं: आय, निवास, जन्म; मृत्यु, पेंशन प्रमाणपत्र
संपर्क: 18003456215
ईमेल: serviceonline.bihar@gov.in
RTPS Portal का उदेश्य
इस सेवा का उदेश्ये सभी नागरिको का और सरकारी कर्मचारियों के समय की बचत करना है। इसके माध्यम से नागरिको को अब किसी भी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे है। और उनके सभी दस्तावेज बड़ी आसानी से बन रहे है।इसके साथ इसका उदेश्ये बिहार को आगे बढ़ाना और एक अच्छा राज्य बना भी है।
Benefits of RTPS Bihar
RTPS Portal बिहार के बहुत से लाभ है जैसे की:
- RTPS Portal के माध्यम से अभी नागरिको और सरकारी कर्मचारियों के समय की बचत भी हो रही है। लोगो को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे है।
- इस पोर्टल का एप्लीकेशन बहुत ही आसान, सुगम, और समझने योग्य है। इसके साथ ही ये पोर्टल यूजर फ्रेंडली है तथा आम नागरिक इसका इतेमाल बड़ी ही आसानी से कर सकते है।
- नागरिक अपने एप्लीकेशन स्टेटस को स्वयं ही ट्रैक कर सकते है।
Eligibility of RTPS Bihar
- RTPS पोर्टल का इस्तेमाल सिर्फ भारत के नागरिक ही कर सकते है। इसके लिए उपयोगकर्ता के पास भारतीय नागरिक होने का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
- जैसे की ये योजना बिहार के नागरिको के लिए शुरू की गयी है उस हिसाब से आवेदनकर्ता बिहार का एक स्थायी नागरिक होना चाहिए।
- इन सब के साथ-साथ आवेदनकर्त्ता के पास जरूरत के सभी आवश्यक दस्तावेज होने भी बहुत जरुरी है।
RPTS Bihar Portal पर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन कैसे करे?
RTPS पोर्टल पर लॉगिन और रजिस्ट्रेशन करना बहुत ही आसान है। इस पर लॉगिन करने के लिए आपको बस कुछ चरणों को पूरा करना होगा।
- चरण1: इसके लिए सबसे पहले RTPS के आधारित वेबसाइट पर जाये, जो की https://serviceonline.bihar.gov.in/ है
- चरण2: अब इसके menu bar में सभी विक्लपों में से ‘citizen section’/ ‘नागरिक विक्लप’ को चुने।
- चरण3: अब एक नया पेज खुलेगा। जिसमे आपको कुछ व्यक्तिगत प्रश्नो के उत्तर देने होंगे
- चरण4: आपको अपना ‘Phone number’ डालने की जरुरत है। उसके बाद भेजे गए ‘OTP को दर्ज’ करे
- चरण5: अब आपको अपना ‘नाम, जन्म तिथि, लिंग और ‘E-mail ID’ दर्ज करके ‘Password’ डालना होगा। इसके बाद आपको ‘टर्म’ को टिक करके ‘वेरीफाई‘करना है
- चरण6: अब आपका RTPS रजिस्टर हो चूका है। अब आपको अपना ‘यूजर नाम‘ और ‘पासवर्ड’ दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
अब आपकी RTPS ID लॉगिन हो चुकी है। अब आप इसका लाभ बड़ी आसानी से उठा सकते है।
Services are available on RTPS Bihar Portal
RTPS Bihar पोर्टल पर बिहार सरकार ने नागरिको के लिए बहुत सी सेवाएं उपलब्ध करा रखी जिनमे से कुछ सेवाएं ये है।
जन्म प्रमाणपत्र
जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्न है।
- जिस अस्पताल में आवेदनकर्ता का जन्म हुआ है उस अस्पताल का रजिस्ट्रेशन कोड।
- आवास प्रमाणपत्र।
- पैन कार्ड।
- माता-पिता का आधार कार्ड।
- माता-पिता के विवाह का प्रमाणपत्र।
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बैंक प्रमाण पत्र
- बिजली का बिल
- बच्चे की जन्म की तिथि
- अस्पताल से छुट्टी का प्रमाणपत्र आदि।
मृत्यु प्रमाणपत्र
इसके लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने जरुरी है।
- आधार कार्ड।
- E-mail ID।
- फ़ोन नंबर (अगर है तो)।
जाति प्रमाणपत्र
इसके लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने जरुरी है।
- आधार कार्ड।
- ड्राइविंग लाइसेंस।
- आवासीय प्रमाणपत्र।
- किराय का बिल या बिजली बिल।
- वोटर आईडी कार्ड।
- पासपोर्ट या पैन कार्ड।
आय प्रमाणपत्र
इसके लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने जरुरी है।
- आयु प्रमाण।
- आधार कार्ड।
- पासपोर्ट फोटो।
- आय पत्र।
- E-mail ID
- मोबाइल नंबर आदि।
निवास प्रमाणपत्र (रेजिडेंस सर्टिफिकेट)
इसके लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने जरुरी है।
- आधार कार्ड।
- पासपोर्ट फोटो।
- E-mail ID
- मोबाइल नंबर आदि।
- राशन कार्ड।
इसके अलावा और भी बहुत सी सेवाएं उपलब्ध है जैसे; चरित्र प्रमाणपत्र, राशन कार्ड आदि।
How to apply for certificate on RTPS Bihar Portal?
आप निम्न चरणों के जरिये बड़े आराम से RTPS Bihar Portal के लिए Online Apply कर सकते है।
- चरण1:RTPS Bihar Portal पर apply करने के लिए आपको इसके आधारित वेबसाइट पर जाना होगा।जो की https://serviceonline.bihar.gov.in/ है।
- चरण2:अब आपको इसके मेनू बार में दिए गए विक्लपों में से ऑनलाइन आवेदन विकल्प को चुनना है।
- चरण3:अब आपको इसमें आपको तीन विक्लप मिलेंगे। आपको अपने जरूरत के अनुसार विक्लप चुनना होगा।
- चरण4:अब एक नया पेज ओपन होगा। इस पेज में आपको पूछे गए सभी प्रश्नो के उत्तर देने होंगे और सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- चरण5:अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
अब आप चाहे तो कोई भी प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते है। जैसे; जन्म प्रमाणपत्र, राशन कार्ड आदि।